हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक जसूर में हुई सम्पन्न, मांगे ना मानने को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

हिमाचल सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक सोमवार को जसूर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में मांगे ना मानने को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया और नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

इस बारे अधिक जानकारी देते हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया ने बताया की परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की हिमाचल सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। इसे लेकर हमीरपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 को इस सरकार के खिलाफ आंदोलन वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था की परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्थाई पेंशन का मुद्दा सुलझाएंगे, लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस सरकार ने उदासीन रवैया अपनाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनदेखी की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय भत्ते नहीं दिए हैं, जिन्हें लेकर अब सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन करेंगे और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगें मानने के लिए बाध्य किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...