दुखद: पालमपुर के पूर्व विधायक एवं समाजसेवी डाक्‍टर शिव कुमार का निधन

--Advertisement--

Image

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध समाजसेवी पालमपुर के डाक्‍टर शिव कुमार का सोमवार सुबह निधन हो गया। हिमाचल के एकमात्र आंखों के अस्पताल सलियाणा स्थित अनाथ एवं वृद्ध आश्रम के अलावा कई शिक्षण संस्थाओं के जनक रहे।

पालमपुर- बर्फू

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध समाजसेवी पालमपुर के डाक्‍टर शिव कुमार का सोमवार सुबह चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह हिमाचल के एकमात्र आंखों के अस्पताल मारंडा, सलियाणा स्थित बेसहारा एवं वृद्ध आश्रम के अलावा कई शिक्षण संस्थाओं के जनक रहे। डाक्‍टर शिव कुमार गोस्वामी गणेश दत्त के प्रिय शिष्य व पंडित अमरनाथ के छोटे बेटे थे।

पंडित अमरनाथ ने बैजनाथ में क्षेत्र के पहले निजी पोलीटेक्निक की स्थापना की थी। डाक्‍टर शिव कुमार ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में विशेष कार्य किया। रोटरी आई अस्‍पताल करोड़ों लोगों को रोशनी दे चुका है। कनाडा तक से डाक्‍टर शिव कुमार के नाम पर दान मिला।

डाक्‍टर शिव कुमार 1990 से 1992 तक पालमपुर से भाजपा विधायक भी रहे। यह तब की बात है जब शांता कुमार पालमपुर और सुलह दो जगह से जीते थे। उन्हें एक सीट खाली करनी थी। इस पर शांता कुमार ने पालमपुर सीट छोड़ी व वहां हुए उपचुनाव में शिव कुमार ने जीत दर्ज की थी।

6 दिसम्बर 1992 के बाद हिमाचल की शांता सरकार भी मध्य प्रदेश की सुंदर लाल पटवा और राजस्थान की भैरों सिंह शेखावत सरकार के साथ बर्खास्त कर दी गई थी। 1993 के चुनाव में फिर वीरभद्र सिंह की सरकार बनी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...