मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, दो बिचौलिए आपस में रिश्वत के 1.13 लाख रुपये बांटते गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और पासिंग के लिए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने परिवहन विभाग के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) और दो बिचौलियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

रविवार को मंडी के बल्ह के कंसा चौक पर गाड़ियों की पासिंग के बाद ये तीनों सुंदरनगर स्थित बीबीएमबी झील के किनारे गाड़ी खड़ी करके रिश्वत के 1.13 लाख रुपये आपस में बांट रहे थे।

विजिलेंस ने तीनों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी एमवीआई अभिषेक बिलासपुर में कार्यरत है। वर्तमान में इनके पास मंडी जिला के उपमंडल बल्ह और सुंदरनगर का अतिरिक्त कार्यभार भी है। इनके खिलाफ विजिलेंस को शिकायतें मिली थीं कि वह पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहे हैं।

इनके साथ विनोद निवासी सुंदरनगर और प्रीतम ठाकुर निवासी खुडला को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के एसपी राहुल नाथ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कुछ समय पहले शिकायत मिली थीं कि जिले में वाहनों की पासिंग और लाइसेंस जारी करने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। इसको देखते हुए लगातार नजर रखी जा रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...