कोहरे का कहर, एक के बाद एक टकराए कई वाहन, हादसे में छह घायल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

राजधानी शिमला के साथ लगते पर्यटक स्थल कुफरी और फागू के पास सड़क पर कोहरा जमने के कारण एक साथ कई गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसा रविवार सुबह के समय पेश आया।

सड़क पर कोहरा जम जाने के कारण कई गाड़ियां स्किड होकर आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में आधा दर्जन के करीब लोग जख्मी हुए हैं। इस टक्कर से गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। कोहरे पर गाड़ियों के फिसलने की घटना दो स्थानों पर पेश आई।

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार राजधानी शिमला के निकट फागू और कुफरी के निकट होटल एप्पल ब्लासम के पास घने कोहरे के कारण आठ गाड़ियों में टक्कर हुई। इनमें बस, ट्रक व कई छोटे वाहन शामिल हैं। सड़क पर कोहरा जमा हुआ था, तेज रफ्तार से जा रही गाड़ियां अचानक स्किड होकर एक दूसरे से टकरा गई।

रविवार को अवकाश होने के कारण शिमला ठियोग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थोड़ी कम थी। इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। कुछ गाड़ियों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ियों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि सर्दियों में ऊपरी शिमला को जाने वाली सड़क पर कोहरा जमा रहता है। ऐसे में यहां पर संभल कर ही गाड़ी चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें और ओवर स्पीड में गाड़ी न चलाएं।

सड़क पर डाली जाएगी रेत

ऊपरी शिमला को जाने वाले कई स्थानों पर कोहरा जमता है। यह ऐसे स्थान हैं जहां पर दिनभर धूप नहीं लगती। पुलिस और प्रशासन ने नेशनल हाईवे अथारिटी को कहा है कि वह ऐसे चिन्हित स्थानों पर रेत डालें। रेत सड़क पर होने से कोहरा नहीं जमता और गाड़ियों के स्किड होने का खतरा कम होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...