मंडी में मनाई जाएगी भाई हिरदा राम की जयंती

--Advertisement--

Image

मंडी, 26 नवम्बर- नरेश कुमार

महान स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती पर 28 नवंबर को मंडी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भाई हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन ने बताया कि 28 नवंबर रविवार को प्रातः 11 बजे इंदिरा मार्केट की छत पर स्थापित भाई हिरदा राम स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा ।

इस मौके उनके व्यक्तित्व व कर्तृत्व पर प्रकाश डालते हुए व्याख्यान भी दिया जाएगा। कृष्ण कुमार नूतन ने सभी नागरिकों से मंडी के महान सपूत, देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...