कांगड़ा घाटी रेल मार्ग पर एक दिसम्बर से मिलेगी जे.पी. रेलगाड़ी की सुविधा

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

कांगड़ा घाटी रेल मार्ग पर रेल विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और मेल एक्सप्रेस गाड़ी शुरू की जा रही है। यह रेलगाड़ी उन सभी यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी जो रोजाना अपनी नौकरियों व रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूर-दराज तक जाते थे।

यह रेलगाड़ी सुबह व रात के वक्त लोगों को सहूलियत देगी। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से लोगों की मांग चली आ रही थी कि उक्त रेल मार्ग पर सुबह व रात के समय एक रेलगाड़ी शुरू कर दी जाए। इसके उपरांत रेल विभाग ने 1 दिसम्बर से जे.पी. रेल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 01605/01606 पठानकोट-ज्वालामुखी रोड-पठानकोट अनारक्षित मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ी की सेवा बहाल करने का निर्णय लिया है। 01605 (पठानकोट-ज्वालामुखी रोड) दिनांक एक दिसंबर से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलेगी। यह रेलगाड़ी पठानकोट से सायं 05ः15 बजे प्रस्थान कर रात्रि में 09ः45 बजे ज्वालामुखी रोड पहुंचेगी। 01606 (ज्वालामुखी रोड-पठानकोट) दिनांक 2 दिसंबर से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलेगी।

यह रेलगाड़ी ज्वालामुखी रोड से सुबह 04ः35 बजे प्रस्थान कर सुबह में 08ः30 बजे पठानकोट पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी डलहौजी रोड, कंडवाल, नूरपुर रोड, तलाड़ा, बल्ले दा पीर लारथ हाल्ट, भरमाड़, ज्वांवाला शहर, हरसर देहरी, मेघराज पूरा, नगरोटा सुरियां, बरियल हिमाचल, नंदपुर भटौली, गुलेर,  लुन्सू हाल्ट तथा त्रिपाल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...