प्रेमिका के सपने को पूरा करने के लिए तीन की ले ली जान !

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को नशे में धुत होकर चला रहे ड्राइवर ने तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका का नाम पचिया देवी है। घायल और मृतका जोरार के रहने वाले हैं।

हादसे को अंजाम देने के बाद ड्राइवर भागने की फिराक में था। लेकिन कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर को जमकर धुनाई की और उसके बाद नामकुम थाना पुलिस को सौंप दी। नशे में धुत ड्राइवर का नाम मनोरंजन है और वह शॉपिंग के लिए गर्लफ्रेंड के साथ रांची आया था। शॉपिंग करने के बाद वह अपने घर सिल्ली लौट रहा था।

प्रेमिका ने कहा और हाई स्पीड में दौड़ा दी कार

गिरफ्तार मनोरंजन कुमार साहू ने बताया कि प्रेमिका कार की हाई स्पीड देखना चाहती थी। प्रेमिका की चाहत को पूरा करने में यह हादसा हो गया। पुलिस के सामने मनोरंजन कुमार साहू ने बताया कि सिल्ली जाने के पहले रांची में दोनों ने मिलकर शराब पी। शराब का अधिक सेवन करने की वजह से उसने अपना नियंत्रण खो दिया।

इसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तार मनोरंजन कुमार साहू से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की तहकीकात की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...