नाराज जेबीटी प्रशिक्षुओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार, सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा जेबीटी भर्ती मामले में बीएड डिग्री धारकों के हित में दिए फैसले पर रोष जताते हुए मंडी में जेबीटी प्रशिक्षुओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है।

जेबीटी बेरोजगार प्रशिक्षु संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर और जेबीटी द्वितीय वर्ष की छात्रा लक्षिता शर्मा का कहना है कि अन्य प्रदेशों में जेबीटी को वरीयता दी गई है, वहीं हिमाचल में जेबीटी विरोधी फैसला किसी सूरत में जेबीटी प्रशिक्षु द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सरकार से मांग कि है कि सरकार जेबीटी प्रशिक्षुओं के हक में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करें। उन्होंने कहा कि जब तक उनके हक में कोई फैसला नहीं लिया जाता है, तब तक जेबीटी प्रशिक्षु कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...