युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल मैदान बनाने का करेंगे प्रयास 

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल 

जिला बिलासपुर विकासखंड श्री नैना देवी जी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोडांवाला में सरकार के सहयोग से एक खेल मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह बात आज ग्राम पंचायत कोडा वाला के युवा प्रधान प्रदीप ठाकुर ने कही ।

उन्होंने बताया कि आज झाड़ियों की सफाई अभियान चलाया गया है और युवाओं को खेलने के लिए पीएचसी सेंटर बैहल के नजदीक झाड़ियों को उखाड़ कर खेल मैदान बनाया गया। जिससे हमारे पंचायत के युवा है , वह अपना अभ्यास यहां कर सकें।

गौरतलब है कि हमारे क्षेत्र के युवाओं को अभ्यास के लिए सड़कों पर दौड़ना पड़ता है या अन्य क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है। इसके लिए हम सरकार के सहयोग से खेल मैदान बनाने के लिए प्रयास करेंगे ताकि हमारे युवा खिलाड़ी खेलों का अभ्यास करने के लिए बाहर न जाना पड़े ।

इस मौके पर वन निगम निदेशक राम कुमार शर्मा उपप्रधान भजन सिंह ठाकुर सोनू चौधरी बुधराम शादी लाल तरसेम सिंह शिवलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...