इंदौरा में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

इंदौरा में एक युवक ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस बात की सूचना उपप्रधान इंदौरा द्वारा पुलिस थाना इंदौरा को दी गई।

जिस पर कार्रवाई करते थाना इंदौरा के एएसआई सुनील कुमार पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया। वहीं आसपास से साक्ष्य भी जुटाए।

मृतक की पहचान मनजीत कटोच (33) पुत्र प्रीतम कटोच निवासी वार्ड नंबर 5 तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। मृतक अविवाहित बताया जा रहा है व मेहनत-मजदूरी का काम करता था।

पुलिस द्वारा थाना इंदौरा में 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर सुरेन्द्र शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...