रंगड़ों को भगाते समय टावर से गिर कर युवक की मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

टावर पर चढ़कर रंगड़ों को भगा रहा युवक अचानक टावर से नीचे गिर गया। काफी ऊंचाई से नीचे गिरने पर व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले बालू गांव में पेश आया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार हैदर रहमान निवासी गांव व डाकघर अलीनगर जिला मालदा, पश्चिम बंगाल बालू गांव में एक टावर लाइन के निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करता था।

बुधवार शाम को टावर कार्य के दौरान मजदूर टावर पर लगे रंगड़ों के छत्ते को हटाने के लिए टावर पर चढ़े और छत्ते को फूंकने लगे। इतने में रंगड़ों के बाहर निकलते ही सभी मजदूर जल्दी-जल्दी टावर से नीचे उतरने लगे।

इतने में हैदर रहमान पांव फिसलने से नीचे गिर गया। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...