सरकार पत्रकारों की सभी समस्याओं और उनके निदान के लिए प्रयासरत- राकेश पठानियां

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज प्रेस क्लब धर्मशाला का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब धर्मशाला के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर क्लब के प्रस्तावित भवन पर चर्चा की और पत्रकारों पत्रकारों को पेश आ रही अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की।

वन मंत्री ने प्रेस क्लब के सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार पत्रकारों की सभी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और इन सभी के निदान के लिए प्रयासरत है।

प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने वन मंत्री का प्रेस क्लब पधारने पर आभार जताया और धन्यवाद किया और साथ ही उनसे मांग की कि सरकार प्रेस क्लब के प्रस्तावित भवन निर्माण को गति दे और यदि संभव हो तो विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ही इसका शिलान्यास करवा कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए ।

मंत्री राकेश पठानिया ने प्रेस क्लब के सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दे दिए गए हैं और प्रेस क्लब की मांग के मुताबिक शीतकालीन सत्र में शिलान्यास करवाने पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष भारती अखिलेश भारती, उपाध्यक्ष विपन शर्मा, महासचिव राजेश कुमार, सह सचिव पूजा शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय शर्मा, डीएफओ धर्मशाला डॉo संजीव कुमार सहित प्रेस क्लब धर्मशाला के वरिष्ठ सदस्य दिनेश कटोच, जिनेश कुमार, उदयवीर पठानिया, सुभाष मेहरा, तनुज सैनी, कमलजीत, महेंद्र सिंह, मिलन सिंह, सनी महाजन, राजेंद्र डोगरा, राहुल चावला, नवीन कुमार, सुनील समयाल, कर्मपाल और पंकज इत्यादि समेत कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...