खाई में गिरी कार, युवा चिकित्सक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के चांजू-नकरोड संपर्क मार्ग पर कार के खाई में गिरने से युवा चिकित्सक की मौत हो गई। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान अंकुश पुत्र धर्म सिंह वासी वार्ड नंबर तीन जेल रोड जिला मंडी के तौर पर की गई है, जोकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ में चिकित्सक के तौर पर कार्यरत था।

पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल दिशा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। बुधवार देर शाम डॉक्टर अंकुश वैक्सीनेशन कैंप से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में चमयाग कैंची मोड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों के सहयोग से घायलावस्था में डॉ अंकुश को उठाकर उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने डॉ अंकुश को मृत घोषित करार दे दिया।

उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने कार हादसे में चिकित्सक की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु वारिसों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...