सिख भाइयों के लिए बड़ी खुशखबरी, कल से फिर खुलेगा करतारपुर साहिब कोरिडोर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

केंद्र सरकार ने गुरु पर्व से पहले सिख भाइयों को बड़ी सौगात दी है। गुरु पर्व को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कोरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टवीट कर यह खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्री गुरु नानक देव जी और हमारे सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।

गौरतलब है कि करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में किया था। बात दें कि हाल ही में पंजाब के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और गुरुद्वारा करतारपुर कोरिडोर को खोलने की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल ने 19 नवंबर को गुरु नानक जयंती से पहले इस कॉरिडोर को खोलने का आग्रह किया था, ताकि श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेक सकें।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कोरिडोर खोलने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...