भाजपा चुनावों के बाद दिखाती है अपना असली चेहराः विप्लव

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ- मुनीश पॉल

भाजपा केवल चुनाव के दौरान ही किसानों बागवानों की हितैषी बनने का नाटक करती है, जबकि असली चेहरा उनका चुनाव के बाद ही नजर आता है। यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि उपचुनावों के दौरान फतेहपुर में जो अनाज की मंडी काम कर रही थी लेकिन जैसे ही चुनावों में प्रदेश सरकार को करारी हार मिली तो उन्होंने इस मंडी को बंद कर दिया। आज किसान परेशान और हताश होकर घर बैठ गया है।

विप्लव ने कहा कि इस समय बिजाई का मौसम चल रहा है वहीं किसानों को बीज और खाद की आपूर्ति नहीं मिल रही है तथा बिजाई भी इस कारण ठीक समय पर नहीं हो पा रही है। इससे किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा एक तो किसान 3 काले कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, परंतु केंद्र सरकार पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे इतिहास में यह सरकार निकम्मी और तानाशाह बन गई है। प्रदेश के 2022 के चुनावों में इस बार कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...