विदेशी परिंदों से गुलजार हुई पौंग झील; 20 हजार से ज्यादा मेहमान पहुंचे, पर्यटकों का भी जमावड़ा

--Advertisement--

Image

ज्वाली-माध्वी पंडित

पौंग झील प्रवासी पक्षियों के आगमन से गुलजार हो गई है तथा प्रवासी पक्षियों की आमद के साथ ही पर्यटकों का आगमन भी शुरू हो गया है। विदेशी पर्यटक पौंग झील में पक्षियों की तैराकी व चहचहाहट को देखने-सुनने के लिए आते हैं।

अभी तक पौंग झील में बारहेडिड गीज, कामनटील, नॉर्दन पेंटल, कॉमनकूट, लिटल कोरमोरेंट, चिफचेफ, रुडी, शेल्डक, कामन, पोचार्ड, कॉमन टिल, लिटिल, कोर्मोरेंट, स्पाट्विल, मलार्ड बर्ड, युरेशियन टीलमूर हेन व ग्रेट इग्रेट प्रजातियों के 20 हजार विदेशी परिंदे पहुंच चुके हैं, जिनकी संख्या अब बढ़ती ही जाएगी। इन मेहमानों की सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी विभाग पूरी तरह तैयार है।

अवैध शिकार की रोकथाम के लिए टीमें बनाकर निगरानी की जा रही है। विभाग ने पौंग झील क्षेत्र में शिकारियों पर नजर रखने को सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल एम रोहाणी ने कहा कि अक्तूबर से अभी तक करीब 20,000 प्रवासी पक्षी यहां पहुंच चुके हैं। मेहमान प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। सीसी कैमरों व टीमों द्वारा प्रवासी पक्षियों पर नजर रखी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...