
कांगड़ा- राजीव जसबाल
कांगड़ा बस अड्डा रोड पर नालियों के पानी की निकासी न होने से पिछले एक माह से नालियों में पानी ठहर सा गया जिससे ठहरे पानी से जहां क्षेत्र में बदबू फैल गई है वहीं क्षेत्र में माहमारी फैलने की भी पूरी संभावना बन गई है।
ठहरे पानी को जल्द न निकाला गया तो क्षेत्र वासी गंभीर बिमारियों की चपेट में आ जाएगें। कांगड़ा बस अड्डा रोड़ पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले दो माह पहले नालियों का निर्माण करवाया जा रहा था, जिससे पानी की निकासी की समस्या को दूर किया जा सके।
पानी की निकासी की समस्या तो दूर ना हो पाई, परंतु नालियों का पानी अब ठहर सा गया है। जिससे ठहरे पानी से अब बदबू आने से पूरे क्षेत्र का वातावरण बदबूदार हो गया है। वातावरण में फैली बदबू से बस अड्डा रोड पर स्थित व्यापारी वर्ग की मुसीबत को बढ़ा दिया है।
बताया तो यह भी जा रहा है कि नालियों में ठहरे गंदे पानी से अब स्थानीय लोग बीमार होना भी शुरू हो गए है और पानी की निकासी का समाधान जल्द न हुआ तो बस अड्डा रोड के दुकानदार सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
बस अड्डा रोड़ कांगड़ा परिषद के नौ वार्ड में आता है और ऐसे में बस अड्डा रोड के दोनों ओर काफी आबादी है। कांगड़ा बस अड्डे से आ रहा पानी दोमेला चौंक से कुछ ही दूरी पर इकट्ठा हो रहा है और पानी की निकासी की नालियां पूर्णतया बंद होने के कारण पानी ठहर सा गया जिससे पानी की गंदी बदबू से पूरे क्षेत्र को बदबू दार कर दिया है। वातावरण दूषित होने के कारण न तो व्यापारी वर्ग अपना व्यवसाय कर पा रहे हैं और न ही लोग अपने घरों में रह पा रहे हैं।
वार्ड 9 में व्यवसाय करने वाले राकेश कुमार का कहना है कि जिस स्थान पर पानी ठहरा हुआ है वह स्थान उनके दुकान के बिलकुल सामने है। ऐसे में गंदे पानी से आ रह दुर्गंध से उनका व्यवसाय पूरी तरह ठप्प हो गया है। एक अन्य व्यापारी राज कुमार का कहना है कि पानी की निकासी की समस्या दो माह से बनी हुई है और यह समस्या कब ठीक होगी जनता को कोई जानकारी नहीं है। मुख्य सड़क पर यह हालात बने है और कांगड़ा प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। हालात जल्द ना सुधरे तो इस क्षेत्र में माहमारी कभी फैल सकती है।
दुकान पर कार्य करने वाले रवि कुमार का कहना है कि पिछल्ले एक माह से बनी समस्या ने अब लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। समस्या इतनी बढ़ गई है कि वह अब दुकान में खाना भी नही खा सकते है। ठहरे पानी की बदबू में जी रहे है जिससे अब उन्हे बीमार होने का डर लगने लगा है। एक अन्य कामगार देव राज ने बताया कि लोनिवि की गलती के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
पानी की निकासी एक माह से नहीं हो पाई है जिससे क्षेत्र में कभी भी माहमारी फैल सकती है जिसको लेकर लोगों में डर पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस संबंध में जल्द कार्रवाही करें जिससे लोगों को राहत मिल सके।
वही लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा का कहना है कि नालियों से पानी की निकासी के लिए बस अड्डा रोड़ पर पूली को उखाडा जाना है जिसके लिए विभाग ने एस्टीमेट बना लिया है और टेंडर लगते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होने बताया कि यह बहुत पुरानी समस्या है जिसका समाधान विभाग द्वारा जल्द कर दिया जाएगा।
