केबल सिंह पठानिया के हाथों में सौंपी जिलास्तरीय जनजागरण अभियान के सफ़लता की कुंजी

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

सेमीफाइनल में प्रदेश में 4-0 से क्लीन स्वीप करने वाली कांग्रेस की नज़र अब सत्ता के फाइनल पर जाकर टिक गई है।प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा सम्भाल लिया है। ख़ुद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इसका आगाज़ देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता रह चुके पण्डित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के ख़ास मौके पर किया है।

राठौर ने सिरमौर से जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुये अब प्रदेश के हर विधानसभा में इस अभियान की अगुवाई करने का फ़ैसला लिया है। 17 नवंबर को कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जिलास्तरीय जनजागरण अभियान का आगाज़ होने जा रहा है। जिसकी अगुवाई ख़ुद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर करने वाले हैं। इसकी सफ़लता की कुंजी संगठन ने शाहपुर विधानसभा से अपने नेता केबल सिंह पठानिया के हाथों में सौंप दी है।

केबल पठानिया ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे जिसमें ठाकुर कोल सिंह, वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा, डॉ राजेश शर्मा, चौधरी चन्द्र कुमार, जगजीवन पाल, यादवेन्द्र गोमा, अजय महाजन, किशोरी लाल समेत कई बड़े-छोटे नेता और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत शाहपुर से लेकर संगठन की रैली सिहुंवा पंचायत तक जाएगी, इस अभियान में लोगों को ये सन्देश दिया जायेगा कि बीते चार सालों में भाजपा की सरकार ने डबल इंजन के नाम पर सूबे की जनता को किस कदर गुमराह किया है और लोगों को बड़े बड़े सब्जबाग दिखाकर झूठ के पुलिंदे बांधें हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...