सरवीन चौधरी ने रिड़कमार से घटाकड़ा संपर्क मार्ग के सुधारीकरण का किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने 169 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रिड़कमार से घटाकड़ा सम्पर्क मार्ग के सुधारीकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से तीन गांवों के 500 लोगों को लाभ मिलेगा।

सरवीन ने कहा कि लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने एवं मौजूदा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ ही नवीन परियोजनाओं को लागू करने पर जोर दिया गया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को पक्की सड़कों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है तथा वे शाहपुर को विकास के पथ पर ले जाने के लिए अग्रसर हैं।

उन्होंने कहा कि दरीनी में 4.50 करोड़ से नया 33/11 केवी सब स्टेशन बनाया जा रहा है जिससे सारे धारकंड़ी को बिजली की दिक्कत से लाभ होगा। दरीनी में 61 केवीए का नया ट्रांस्फार्मर लगाया गया है जिस पर आठ लाक्ष खर्च किये गये हैं। उन्होंने बताया कि जलजीवन मिशन के तहत बोह से दरीणी तक 131 लाख 50 हजार की लागत से 179 नलके लगाये गये हैं।

उन्होंने ग्राम पंचायत दरीणी में सम्पर्क मार्ग हथोड़ के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सम्पर्क मार्ग गांव डिब्बा को एससीएसपी के तहत बनाया जा रहा है जिस पर 15 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरीणी मेें विज्ञान लैब भवन के लिए एक करोड़, रिड़कमार शमशान घाट के लिए एक लाख, सम्पर्क मार्ग जगन्नाथ के घर तक के लिए 15 लाख, सम्पर्क मार्ग से शमशान घाट दरीणी के लिए 50 हजार, दरीणी में शमशान घाट में शैड निर्माण के लिए एक लाख, फुटपाथ संजीव कुमार के घर तक के लिए एक लाख, फुटपाथ कमल कुमार के घर तक के लिए 75 हजार तथा दरीणी बाजार के उन्नयन के लिए 40 लाख रुपये खर्च किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि वन विभाग 29 हेक्टेयर भूमि में वर्ष 2021-22 में 23 हजार के लगभग चोड़ी पत्ती तथा देवदार के पौधे रोपित किये गये हैं। जिस पर लगभग 4.75 लाख रुपये व्यय किये गये हैं।

सरवीन ने सुनी जनसमस्याएं

इसके उपरांत सरवीन ने रिड़कमार में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसडीएम मुरारी लाल, तहसीलदार नीलम, महासचिव अमरीश परमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय कुमार वर्मा, एसडीओ बलबीत, प्रधान रिड़कमार चंचला देवी, उपप्रधान जगतनाथ, राकेश मनु, अधिशाषी अभियंता विद्युत पनीत सोंधी, जसबीर अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग सुमित कटोच, पूर्व चेयरमेन विजय कुमार, दीपक अवस्थी, आरओ वन विभाग एसएस पठानिया, प्रधान जगन्नाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...