उपायुक्त ने की परागपुर विकास खंड के कार्यों की समीक्षा, कहा पंचायतों में विकास कार्य को समयबद्व करें पूरा

--Advertisement--

Image

देहरा, 12 नवम्बर: आशीष कुमार

उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए विकास खंड और पंचायतों के कर्मचारियों में आपसी समन्वय होना जरूरी है। शुक्रवार को परागपुर विकास खंड कार्यालय में पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा ने सभी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि 14वें वित्तायोग, मनरेगा, विधायक निधी, सांसद निधी के तहत आवंटित धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा पंचायतों में लंबित पड़े विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को मनरेगा, सवच्छ भारत मिशन और ग्राम विकास से जुड़े अन्य कार्यों पर बल देने को कहा।

उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है तथा जिन पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं किए जाएंगे उन पंचायतों के पंचायत सचिवों तथा तकनीकी सहायकों की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि मनरेगा में 90 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले कामगारों को श्रम विभाग में पंजीकृत करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि मनरेगा कामगारों को भी श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने विकास खंड परागपुर द्वारा सबसे अधिक कार्य दिवस के साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के प्रयासों की सराहना की।

उपायुक्त ने इसके बाद ग्राम पंचायत कून्हा का दौरा भी किया। उन्होंने वहां विकास खंड कार्यालय के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा की जा रही तुलसी व अन्य आयुर्वेदिक उतपादों की खेती का निरिक्षण कर उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

इससे पहले बीडीओ परागपुर कंवर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए परागपुर विकास खंड में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत गत वर्ष 2020-21 में लगभग 19 करोड़ 66 लाख की राशि व्यय की गई है जबकि चालू वित वर्ष में भी निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

इसके साथ ही विकास खंड परागपुर ने सबसे अधिक व्यक्ति दिवस उत्पन्न कर पंचायतों में सबसे अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों के साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का यह क्रम इसी प्रकार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विकास खंड परागपुर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...