अंतिम संस्कार कर लोट रहे युवाओं पर भालुओं ने हमला कर किया लहूलुहान

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य 

कुल्लू जिले में ग्राम पंचायत गाड़ापारली में भालुओं ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घायल युवकों के सिर, हाथ और पैर पर जख्म हो गए हैं। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज लेकर पहुंचे। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आने वाली इस पंचायत के लोग घटना से दहशत में हैं।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे दोनों युवक लपाह गांव में महिला का अंतिम संस्कार कर बनाऊगी अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में दो भालुओं ने इन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें यह दोनों पूरी तरह से जख्मी हो गए हैं। सड़क सुविधा न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए रात को नहीं लाया जा सका।

शुक्रवार की सुबह दस किलोमीटर उठाकर घायलों को बिहाली स्थित सड़क तक लाया गया। जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए ग्राम पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि 32 वर्षीय कमली राम तथा 36 वर्षीय प्रेमचंद पर दो भालुओं ने हमला किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...