खरोटा पंचायत के बनाड़ा गांव मे एक ही रात मे अलग-अलग घरों में चोरी होने से लोग सहमें

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पिछले कुछ दिनों से विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है।जिससे लोगों की नींद हराम हो गई है। बुधवार रात्रि को भी चोरों ने सिद्धाथा क्षेत्र की पंचायत खरोटा के गांव बनाड़ा में एक ही रात को तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरों द्वारा बनाड़ा निवासी लखविंदर सिंह के घर में चोरी करने की कोशिश की जिसमें कमरे की खिड़की की जाली को तोड़ने का प्रयास किया गया। जाली टूटने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए जिसके चलते चोर वंहा से भाग गए।

बाद में बनाड़ा निवासी केवल सिंह के घर में घुसकर ट्रंक को उठाकर ले गए तथा उसके अंदर रखा दो हजार रुपए नकद चुरा लिए व ट्रंक को खेत में छोड़ गए।

इसके बाद मिलाप सिंह के कच्चे मकान की छत पर रखी पेटी के ताले तोड़कर सामान खुर्द-बुर्द किया गया।

इन चोरियों की घटना से हर कोई सहमा हुआ है। वंही इसकी सूचना सुबह लोगों द्वारा पुलिस को दी गई है तथा पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंच गई है।

वहीं डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि बनाड़ा गांव में चोरी की घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को मिली है तथा पुलिस मौके पर गई है । और पुलिस गहनता से छानबीन कर रहीं

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...