प्रशिक्षु डाक्टर ने जीप से तोड़ दी टांडा मेडिकल कालेज की सुरक्षा दीवार, फुटपाथ किनारे लगी कुर्सियां भी तोड़ीं

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल 

डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा के मुख्य गेट के पास सुरक्षा दीवार में बुधवार रात प्रशिक्षु डाक्टर ने जीप से टक्कर मार दी। इससे दीवार का काफी हिस्सा टूट गया है।

हादसा बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपित प्रशिक्षु विपिन चौहान टांडा मेडिकल कालेज में ही एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह रात करीब डेढ़ बजे अस्तपाल की तरफ आ रही है। मुख्य गेट के पास जीप अनियंत्रित हो गई। यहां फुटपाथ पर रखी कुर्सियों को तोड़ती हुई करीब 15 मीटर दूर सुरक्षा दीवार से जा टकराई। इससे दीवार का काफी बड़ा हिस्सा टूट गया है।

एयरबैग खुलने से जीप चला रहे प्रशिक्षु विपिन चौहान को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। गनीमत रही कि हादसा रात को हुआ अन्यथा कई लोग जीप की चपेट में आ सकते थे।

टांडा मेडिकल कालेज चौकी ने प्रभारी ने बताया कि आरोपित प्रशिक्षु विपिन चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह खाना खाने अस्पताल की कैंटीन में जा रहा था। मुख्य गेट के पास लावारिस कुत्ता आगे आ गया उसको बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। बताया जाता है कि आरोपित ने दीवाली पर ही जीप खरीदी थी। हादसे में जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

क्‍या कहते हैं चिकित्‍सा अधीक्षक

चिकित्सा अधीक्षक टांडा मेडिकल कालेज डा. मोहन सिंह सुरक्षा कर्मियों की ओर से सौंपी रिपोर्ट के मुताबिक हादसा बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। मुख्य गेट के पास सुरक्षा दीवार टूट गई है।

आरोपित प्रशिक्षु एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह आधी रात कहां से आ रहा था इस संबंध में छानबीन की जाएगी। लोक निर्माण विभाग से नुकसान का आकलन करवाकर इसकी भरवाई छात्र से की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...