मनाली से धर्मशाला आ रही गुजरात के पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्‍त

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बैजनाथ के निकट गुजरात के पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। बस सड़क से खाई की ओर लुढ़क गई, लेकिन पेड़ से अटकने के कारण हादसा होने से टल गया।

बताया जा रहा है इस बस में 56 लोग सवार थे। सभी लोग मनाली से धर्मशाला की तरफ जा रहे थे। हादसे में केवल दो सवारियों को चोट लगी है। हादसे के वक्‍त सभी यात्री बुरी तरह से सहम गए व बस को खाई की तरफ जाता देख चिल्‍लाने लगे। लेकिन गनीमत रही कि बस कुछ ही दूरी पर पेड़ से अटक कर रुक गई।

गुजरात के पर्यटकों से भरी बस मनाली से धर्मशाला की ओर आ रही थी। शुक्रवार अल सुबह करीब पौने चार बजे बस जैसे ही पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैजनाथ में अवाही नाग मंदिर के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सीधे खाई में लुढ़क गई। गनीमत रही बस पेड़ से अटक गई। सवारियों ने खुद को मझधार में लटका देखकर चीखना चिल्‍लाना शुरू कर दिया।

तभी स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड और बैजनाथ पुलिस को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक हादसे में बस में सवार सिर्फ दो लोगों को चोटें आई हैं व अन्य सभी सुरक्षित हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने टीम ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया है।

हादसे में घायल दो लोगों को बैजनाथ अस्‍पताल में उपचार दिया गया है। बताया जा रहा है जिस स्‍थान पर हादसा हुआ है, वहां मोड़ है। अंधेरा होने के कारण चालक समझ नहीं पाया और गाड़ी सीधे खाई की ओर चली गई। यदि बस पेड़ से न अटकती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...