नौकरी का मौका: बिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर भरे जाएंगे चालकों के पद

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश से ही दसवीं या बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। हैवी और लाइट गाड़ियों को चलाने का अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

शिमला- जसपाल ठाकुर

राज्य बिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर चालकों के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 नवंबर तक आवेदन होंगे। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ 100 रुपये की फीस देनी होगी। महिला अभ्यर्थियों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी

100 कों की लिखित परीक्षा सहित ड्राइविंग टेस्ट और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 336 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी। दसवीं कक्षा पास 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

सामान्य श्रेणी से 19, एक्स सर्विसमैन के सामान्य वर्ग से 4, सामान्य खेल कोटे से एक, अनुसूचित जाति वर्ग से 9, अनुसूचित जाति के बीपीएल वर्ग से एक, अनुसूचित जाति एक्स सर्विसमैन कोटे से एक, अनुसूचित जनजाति वर्ग से एक, अनुसूचित जाति एक्स सर्विसमैन कोटे से एक, ओबीसी वर्ग से सात, ओबीसी बीपीएल से एक, ओबीसी एक्स सर्विसमैन कोटे से एक और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से चार पद भरे जाएंगे।

लिखित परीक्षा पास करने वालों के साक्षात्कार नहीं होंगे। दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर इन्हें अंक दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश से ही दसवीं या बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। हैवी और लाइट गाड़ियों को चलाने का अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...