फतेहपुर के पट्टा गांव में अज्ञात बीमारी से 1 दर्जन से अधिक पशुओं की मौत

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

इन दिनों फतेहपुर क्षेत्र में पशुओं में एक नई बीमारी ने दस्तक दी है। इस बीमारी से पशुओं को बुखार हो रहा है व बाद में उनके मुंह से सफेद झाग सी निकल रही है तथा पशु की मौत हो जा रही है। इस बीमारी से गांव पट्टा में 1 दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई है, जिसमें कृष्ण सिंह की 3 भैंसें, अशोक कुमार की 3 भैंसे, चंचल शर्मा, ओंकार सिंह, गगन सिंह, चैन सिंह, शाम लाल व कौशल्या देवी की एक-एक भैंस तथा केवल सिंह की एक गाय मौत के मुंह में समा चुकी है।

पंचायत पट्टा जटियां की प्रधान रेखा देवी ने बताया कि गांव में जो क्षेत्र पौंग झील के साथ लगता है करीब उन्हीं इलाकों में पशुओं की मौत हो रही है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग से डाॅ. मानव गुलेरिया अपनी टीम के साथ चैकअप करने आए थे, लेकिन उन्होंने प्रभावित किसानों को पशुओं की मृत्यु में संक्रमण की कोई जानकारी नहीं दी।

जब पशु चिकित्सक डाॅ. मानव गुलेरिया से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें केवल 3 पशुओं के मरने की जानकारी है, लेकिन ये पशु सामान्य बुखार से पीड़ित थे जिनका उपचार चल रहा था। उन्होंने पशुओं में किसी संक्रमण फैलने की आशंका से इंकार किया। उन्होंने बताया कि जिन पशुओं की जांच की गई है उनमें सामान्य बुखार के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं लग रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...