सेना परिसर ढांगू में सैनिक ने सर्विस राइफल से मारी खुद को गाेली, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पठानकोट क्षेत्र से सटे ढांगू में एक सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। सैनिक की मौत हो गई है। सैनिक राघविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, गांव किशनगढ़ डाकघर सागलाखिली तहसील व जिला एटा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। शव को पंचनामे के लिए नूरपुर अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने आत्महत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और मृतक के घर वालों को सूचित कर दिया है।

गोली मारने के कारणों का नहीं लगा पता

बताया जा रहा है कि बीती रात ढांगूपीर पुलिस चौकी थाना डमटाल के तहत सेना परिसर ढांगूपीर में उक्‍त सैनिक ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली। सैनिक ने खुद को गोली क्‍यों मारी, इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका पता पुलिस कर ही है। पुलिस की छानबीन जारी है।

यह बोले थाना प्रभारी

डमटाल थाना के प्रभारी ने बताया रात सवा दो बजे सेना अस्पताल पठानकोट से सूचना मिली थी कि सैनिक सैनिक राघविंदर सिंह ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव व हथियार को कब्जे में ले लिया है। शव को पंचनामे के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर ही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडवाल बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद; चालक गिरफ्तार

कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने कार्रवाई करते...