सहानुभूति के वोट थे प्रतिभा सिंह को मिले मत : राजिंद्र गर्ग

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट सहित तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में जहां कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर चारों सीटें कांग्रेस पार्टी के दामन में डाली है, तो वहीं इस जीत को लेकर अब सत्ता पक्ष के नेता निशाना साधते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग ने मंडी सीट से विजेता कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के पक्ष में पड़े मतों को सहानुभूति के वोट बताया हैं।

गर्ग का कहना है कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन से मंडी की जनता में दुख का माहौल था और ऐसे में उनकी धर्मपत्नी द्वारा चुनाव लड़ने पर उन्हें सहानुभूति वोट पड़े है ना कि उनके किसी करकरित्व की वजह है। साथ ही राजिंद्र गर्ग ने इन उपचुनावों का 2022 के विधानसभा चुनाव पर कोई असर ना दिखने व 2022 के चुनाव में भाजपा की दुबारा सरकार बनने का दावा भी किया है।

वहीं कैबिनेट मंत्री ने दीवाली के मौके पर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी आने पर केंद्र सरकार का आभार जताते हुए प्रदेश के राशन डिपुओं में सस्ता राशन मिलने की भी बात कही ताकि कोरोना के चलते महंगाई की मार को कुछ हद तक कम किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...