चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

--Advertisement--

Image

मेडिकल कॉलेज चंबा के एक चिकित्सक पर दुष्कर्म करने आरोप लगा है। युवती से शादी का झांसा देकर चिकित्सक ने किया दुष्कर्म।

चंबा- धर्म नेगी

मेडिकल कॉलेज चंबा के एक चिकित्सक पर दुष्कर्म करने आरोप लगा है। युवती से शादी का झांसा देकर चिकित्सक ने दुष्कर्म किया। इसको लेकर युवती ने उपायुक्त से शिकायत की। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने को कहा है। पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद चिकित्सक ने अग्रिम जमानत ले ली है। उसे रोज शाम को पुलिस के पास हाजिरी देने का कहा गया है। नौ नवंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार कुछ माह पहले युवती मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आई थी। इस बीच इलाज के लिए उसका आना-जाना लगा रहा। इस बीच डॉक्टर के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं। चिकित्सक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में चिकित्सक शादी करने से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...