हादसा: स्‍पेशल रूट से आ रही एचआरटीसी बस दौलतपुर में निजी बस के साथ टकराई

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल 

पुलिस थाना क्षेत्र गगरेट के तहत दौलतपुर कस्बे के बस अड्डे पर अल सुबह एचआरटीसी की बस और निजी बस की आमने सामने से टक्‍कर हो गई। गनीमत यह रही कि उस समय बस में सवारी कोई नहीं थी और दूसरी बस भी बस अड्डे पर खड़ी थी और उसमें भी सवारी नहीं थी। इस दुर्घटना में किसी भी सवारी को चोट नही आई है।

जानकारी के अनुसार निजी बस पहले से ही बस अड्डे में खड़ी थी और एचआरटीसी की ये बस दीपावली पर विशेष रूट पर आई हुई थी और अपने रूट से सवारियां खाली कर बस अड्डे पर खड़ी हुई थी। बस अड्डे में हल्की सी ढलान होने के कारण मौके पर बस की ब्रेक ने काम नहीं किया और एचआरटीसी की बस सामने खड़ी चौधरी बस से टकरा गई।

एचआरटीसी की बस में प्रेशर ब्रेक थी और इस ब्रेक में तकनीकी खामी आने के कारण इसकी ब्रेक ने मौके पर काम नहीं किया। इस वजह से एचआरटीसी बस सामने वाली बस से टकरा गई। दोनों बसों के सामने के शीशे टूट गए हैं। इसके अलावा और ज्यादा कोई नुकसान नहीं हुआ है।

दीपावली के मौके पर एचआरटीसी की ओर से विशेष रूट जारी किए गए हैं, ताकि लोग त्यौहार के मौके पर अपने अपने घर पहुंच सकें। इस मामले में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...