सरकारी नौकरी: कॉलेजों में 592 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

--Advertisement--

Image

शिक्षा विभाग ने चुनाव आचार संहिता हटते ही राज्य लोकसेवा आयोग को भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की संस्तुति भेज दी है। इसके तहत 555 असिस्टेंट प्रोफेसरों, 25 प्रिंसिपलों और संस्कृत कॉलेजों में 12 आचार्यों के पद भरने की सिफारिश की गई है। अब आयोग जल्द भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। 

ब्यूरो- रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में 592 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने चुनाव आचार संहिता हटते ही राज्य लोकसेवा आयोग को भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की संस्तुति भेज दी है। इसके तहत 555 असिस्टेंट प्रोफेसरों, 25 प्रिंसिपलों और संस्कृत कॉलेजों में 12 आचार्यों के पद भरने की सिफारिश की गई है।

अब आयोग जल्द भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कुछ माह पूर्व हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के चार हजार पद भरने का फैसला लिया गया था। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी, कला और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता लगने से पूर्व ही शुरू कर दी थी।

कॉलेजों में की जाने वाली भर्ती के लिए नियम बनाने का कार्य जारी था। इसी बीच, चुनावों की घोषणा होने से मामला लटक गया। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही शिक्षा विभाग ने राज्य लोकसेवा आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का पत्र भेज दिया है।

आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के बदलेंगे नियम

शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए बीते दिनों जारी किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों के निर्माण के लिए भूमि देने वाले लोगों को इस भर्ती में पूर्व निर्धारित पांच अंकों से अधिक देने की योजना है। मामला मुख्यमंत्री के विचाराधीन है।

इसके अलावा स्कूल से घर की दूरी मापने के लिए पंचायत सचिवों की ओर से इंकार करने के बाद खड़ी हुई मुश्किल को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग का राजस्व विभाग के साथ पत्राचार जारी है। इस मामले को कैबिनेट बैठक में ले जाने की संभावना भी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...