हिमाचल में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का करारा वार, दस रिश्‍वतखोर अफसर पकड़े

--Advertisement--

Image

विजिलेंस भ्रष्टाचार पर करारा वार कर रही है। विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने इस साल नौ महीनों में घूसखोरी के दस मामले पकड़े हैं। इसमें आरोपित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिमला-जसपाल ठाकुर

विजिलेंस भ्रष्टाचार पर करारा वार कर रही है। विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने इस साल नौ महीनों में घूसखोरी के दस मामले पकड़े हैं। इसमें आरोपित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के पास विभिन्न विभागों से भ्रष्टाचार की सैकड़ों शिकायतें आ रही हैं।

इनमें से 162 शिकायतों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। इसमें प्रारंभिक जांच आरंभ हो गई है। अगर जांच के दौरान आरोपों को लेकर पुख्ता सुबूत मिले तो उस हालत में केस दर्ज होंगे। विजिलेंस केस दर्ज करने के लिए सरकार से अनुमति मांगेगी।

आइजी विजिलेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि एडीजीपी के निर्देश पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा जा रहा है। इस साल ही इन्क्वायरी के 234 मामलों को निपटाया गया। ये मामले काफी समय से लंबित चल रहे थे।

28 मामले किए दर्ज

विजिलेंस ने इस साल सितंबर महीने तक भ्रष्टाचार के अलग- अलग 28 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों की गहनता से जांच की जा रही है। जबकि इसी साल पुराने 50 मामलों का निपटारा किया गया है। इन्हें संबंधित न्यायालयों में भेजा गया है। अब चार्जशीट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ ट्रायल शुरू हो गया है।

मनाया जागरूकता सप्ताह

विजिलेंस ने 26 अक्टूबर से लेकर पहली नवंबर तक जागरूकता सप्ताह मनाया। इस दौरान विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही आगाह भी किया अगर कोई भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया तो  उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। आइजी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत कर सकता है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...