
उपमंडल फतेहपुर के तहत पंचायत लुठियाल के गांव झलाल में शनिवार को एक बच्चे की गले में रस्सी लिपटने से मौत हो गई। 12 वर्षीय कमल घर में रस्सी लगाकर झूला झूल रहा था। इस दौरान अचानक रस्सी उसके गले से लिपट गई।
फतेहपुर- अनिल शर्मा
उपमंडल फतेहपुर के तहत पंचायत लुठियाल के गांव झलाल में शनिवार को एक बच्चे की गले में रस्सी लिपटने से मौत हो गई। 12 वर्षीय कमल घर में रस्सी लगाकर झूला झूल रहा था। इस दौरान अचानक रस्सी उसके गले से लिपट गई। घटना के समय बच्चे के स्वजन मतदान के लिए गए हुए थे। पड़ोसियों ने बच्चे को रस्सी से लटका हुआ देखा।
उन्होंने इस बाबत सूचना मासूम के स्वजन को दी। स्वजन रस्सी को निकालकर कमल को पंजाब के तलवाड़ा अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत के पूर्व प्रधान जगरूप सिंह ने बताया कि कमल सातवीं में पढ़ता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अकसर झूले की रस्सी गले में लिपटने से इस तरह के हादसे होते हैं। स्वजनों को बच्चों का झूला झूलते वक्त ख्याल रखने की जरूरत है, ताकि इस तरह के हादसे न हों। स्वजनों को झूला खरीदते वक्त यह भी ध्यान रखना चाहिए उसकी रस्सियों में दूरी बनी रहने की व्यवस्था हो। अकसर रस्सियां चिपक जाने से वह लिपट जाती हैं व बच्चों का इसमें फंसने का भय रहता है।
