फतेहपुर उपचुनाव: ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को नहीं दिया खाना, लाइन से लौटाया

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ठेकेदार ने दोपहर का खाना देने से मना कर दिया। करीब 20 पुलिस कर्मियों को खाने की लाइन से लौटा दिया गया।

रोटेशन के तहत ड्यूटी पूरी करने वाले 90 फीसदी कर्मियों ने बाहर जाकर खाना खाया। ठेकेदार ने कहा कि पुलिस स्टाफ को रिसीविंग और डिपार्चर के खाने का ही बंदोबस्त होता है। पुलिस स्टाफ के लिए दोपहर के खाने की व्यवस्था नहीं है। मामला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा तो खाना देने के निर्देश जारी हुए।

एसडीएम अंकुश शर्मा ने कहा कि सिर्फ मतदान कर्मियों की खाने की व्यवस्था का जिम्मा प्रशासन के पास होता है। जब फोन पर सूचना मिली तो ठेकेदार को पुलिस कर्मियों को खाना देने के लिए कह दिया है। डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। इसकी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...