व्यास नदी में पलटी राफ्ट, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

व्यास नदी में शुक्रवार को एक राफ्ट पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार घायल है। बाशिंग पुलिस लाइन के पास हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है सभी महिलाएं मुंबई की थी और यहां घूमने के लिए आई है।

मृतक महिलाओं की पहचान साकेश पत्नी रणवीर निवासी इंदौर, रुकैया पत्नी दाहोद, कॉटन ग्रीन महाराष्ट्र व घायल महिलाओं की पहचान मरियम पत्नी जैनुद्दीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज इंदौर, रसीदा पत्नी कुतबदीन तुरला इंदौर, तसनीम पत्नी खेरीवाला निवासी कौटनग्रीन 40003 महाराष्ट्र के रूम में हुई हैं।

हालांकि घायल महिलाओं में से तीन महिलाओं की हालत सामान्य बताई जा रही है वहीं एक महिला की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा करीब 12 बजे पेश आया। जब महाराष्ट्र और इंदौर की महिलाएं बबेली से राफ्ट में सवार होकर ब्यास नदी का आनंद ले रही थी लेकिन एकाएक बाशिंग के पास उनकी राफ्ट पलट गई और महिलाएं पानी में बह गई।

उसके बाद रेस्क्यू दल ने महिलाओं को पानी से बाहर निकाला, परंतु इस दौरान दो महिलाओं की हालत गंभीर थी जिन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। राफ्ट में बैठी घायल महिलाओं से पुलिस बयान ले रही है और हादसे के क्या कारण रहे इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...