विधानसभा फतेहपुर इलेक्शन को लेकर लाइसेंस शुदा हथियार जमा करवाए- पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने उपतहसील कोटला के अंतर्गत सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया है कि विधानसभा फतेहपुर इलेक्शन को लेकर जिला कांगड़ा में लाइसेंस शुदा हथियार को चुनाव आयोग द्वारा जमा कराने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस चौकी कोटला में कुल 26 राइफल ही जमा हुई हैं।

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अपनी अपनी पंचायत में सभी वार्ड मेंबर की ड्यूटी लगाएं और लोगों से आग्रह करें कि वह 3 दिन के अंदर अंदर पुलिस चौकी कोटला में अपने अपने हथियार जमा करवाएं। अन्यथा कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

इसके अतिरिक्त पंचायत एरिया में जितने भी बाहर से लोग जैसे माइग्रेट लेबर काम के लिए पुलिस चौकी कोटला के एरिया में किराए के मकान पर या किसी फैक्ट्री में काम कर रहे है, उन्हें आदेश दें कि वह तुरंत अपनी दो फोटो ब आधार कार्ड लेकर अपनी पुलिस चौकी कोटला में रजिस्ट्रेशन करवाएं। मकान मालिक को भी हिदायत करें । अगर कोई भी घटना किसी भी पंचायत में घटती है तो सम्बंधित मकान मालिक इसका जिम्मेदार होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...