भाजपा के पास एक साल बचा है, अब और क्या कर पाएंगे मुख्यमंत्री

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोमवार को फतेहपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ लोगों में रोष है। कांग्रेस प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में चारों सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रदेश की जनता के दिलों में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ जबरदस्त रोष है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार पिछले चार वर्षों में विकास कार्य करवाने में नाकाम रही है। मुख्यमंत्री विकास के नाम पर चुनाव लडऩे की बात कर रहे हैं, जो कि हैरानी भरी बात है। उन्होंने जानना चाहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जो अपना दृष्टि पत्र निकाला था, उसके कितने वादे पूरे किए। मात्र एक वर्ष का कार्यकाल बचा है, तो इसमें क्या कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर है और पेट्रोल-डीजल के दाम भी बहुत ज्यादा है गरीब लोगों का जीना मुशिकल हो गया है। इस भाजपा सरकार के समय वेरोजगारी बढ़ी है और कई व्यक्तियों की नौकरियां चली गई जिससे प्रभावित लोगों को घर चलना मुशिकल हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...