
व्यूरो- रिपोर्ट
इंदौरा के मंड क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम द्वारा किसानों की धान की फसल की खरीद के लिए त्यौरा में मंडी खोली गई थी, लेकिन मंडी में अधिकारियों और ठेकेदार ढीले रवैया के कारण फसल सडऩे की कगार पर आ पहुंची है। किसान यहां अपनी फसल खेतों से काटकर सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल में रजिस्टर करने के बाद मंडी में पहुंच रहा हैं, लेकिन मंडी में जिस ठेकेदार को धान की सफाई का ठेका दिया गया है, उसकी लेबर कम होने के कारण 15 तारीख को पोर्टल में दर्ज 23 किसानों में मात्र 18 किसानों की ही फसल उठाई जा सकती है।
किसान अपनी फसल को काटकर मंडी में उपस्थित अधिकारियों की ओर टकटकी लगाए बेबसी से देख रहा है। स्थानीय विधायक रीता धीमान विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में हो रहे चुनावों में व्यस्त हैं। जब इस समस्या को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से बात की गई तो उन्होंने कहा हिमाचल में हम पहली बार धान की खरीद कर रहे हैं। धान खरीद के दौरान जो भी कमियां आ रही हैं, उसको जल्द से जल्द हल किया जाएगा।
