प्रतिभा सिंह ने कहा उप चुनाव मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ होगा जनमत

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार
मड़ी ससंदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है यह उप चुनाव मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनमत होगा।उन्होंने कहा है कि आज जिस प्रकार से देश मे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है वह बहुत ही चिंता की बात है।उन्होंने कहा कि देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करना है और इसकी शुरुआत प्रदेश से ही शुरू होगी।
आज मड़ी संसदीय क्षेत्र के रामपुर ब्लॉक के ननखड़ी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज हमारे बीच आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह नही है।पहली बार उनके बगैर जबकि उन्हें हम से बिछुड़े हुए अभी तीन महीने ही हुए है उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के आग्रह और हाई कमान के निर्देश पर इस चुनाव में उतरना पड़ा।उन्होंने कहा कि जो प्यार और स्नेह उन्हें इस दौरान लोगों से मिल रहा है उसके लिये वह सदैव उनकी आभारी रहेंगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस चुनाव में उनका एक एक वोट स्व. वीरभद्र सिंह के लिए उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने इसके लिये उन्हें वोट देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें वीरभद्र के बाकी बचे सपनों को पूरा करना है।भले ही वीरभद्र सिंह प्रत्यक्ष रूप में अब उनके बीच नही है पर उनके आर्दश,उनका आशीर्वाद हमेशा ही साथ रहेगा।उनका परिवार पहले की ही तरह आगे भी प्रदेश के लोगों की सेवा के लिये हमेशा समर्पित रहेगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह चुनाव बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जनता की आवाज पर लड़ा जा रहा है।आज देश मे जिन सम्पतियों को कांग्रेस सरकारों ने अपने 70 साल के शासनकाल में बनाया था,उन्हें आज मोदी एक एक करके बेचने में लगे हुए है।उन्होंने कहा कि मोदी ने लोगों से हर साल दी करोड़ लोगों को रोजगार देने का जो वायदा किया था वह कोरा झूठ साबित हुआ।
प्रदेश सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो सड़के,स्वास्थ्य संस्थान, स्कूल वीरभद्र सिंह ने प्रदेश व इस क्षेत्र में खोले थे वह आज अपनी बदहाली के आंसू बहा रहें है।सड़कों के बुरे हाल है।जरूरी रखरखाव के अभाब में सड़कें घड़ों  में तबदील हो चुकी है।भाजपा ने प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नही किया।आज प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान है और वह भी बदलाव चाहते है।उन्होंने कहा कि इसके बदलाव की शुरुआत मंडी से उनको दिए जाने वाले जनमत से होगी।
इनसे पूर्व लोगों ने जगह जगह प्रतिभा सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।भारी बारिश के बाबजूद सेंकडो लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरन उनके साथ रामपुर के विधायक नन्द लाल  व हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सासंद चुनाव पर्यवेक्षक श्रुति चौधरी मुख्य रूप से अन्यों के अतिरिक्त मौजूद थी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सनसनी: शाम को पी शराब…सुबह नेशनल हाईवे किनारे मिली 22 वर्षीय युवक की लाश

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के रामपुर के खनेरी अस्पताल के...

आपदा मुक्त घोषित हुआ हिमाचल, सरकार ने हटाया डिजास्टर एक्ट, अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम (DMA)...

राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर आनंद शर्मा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर...

अनुराग शर्मा संसद में बनेंगे हिमाचल की मजबूत आवाज : विनय कुमार

शिमला, 5 मार्च - हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय...