24 को है व्रत,करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र में होगी पूजा, जानिए व्रत की विधि और पूजन

--Advertisement--

Image

पंडित अनीश कुमार

महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए रखा जाना वाला करवाचौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्तूबर रविवार को मनाया जाएगा। दरगेला के ज्योतिषी पंडित अनीश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार खास बात है कि पांच साल उपरांत करवाचौथ पर शुभ संयोग बन रहा है।

इस बार करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र में चांद की पूजा होगी तो रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव का भी व्रती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं तथा रात में चांद देखने के बाद व्रत खोला जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत रखा जाता है।

पूजा विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें। पानी पीएं और गणेश जी की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।

कब और कहां, कितने बजे निकलेगा चांद

कांगड़ा जिला में चांद का दीदार आठ बजकर छह मिनट पर होगा। धर्मशाला, जवाली, कांगड़ा ,नादौन, नूरपुर, नालागढ़,बनीखेत में रात आठ बजकर आठ मिनट, कुल्लू में रात आठ बजकर पांच मिनट पर चांद निकलेगा। इसके अलावा चंबा, नाहन में रात आठ बजकर सात मिनट पर चांद का दीदार होगा। पालमपुर, बैजनाथ,सुंदरनगर में रात आठ बजकर छह मिनट पर,सोलन में रात आठ बजकर सात मिनट पर चांद निकलेगा।

शुभ मुहूर्त

दरगेला के ज्योतिषी पंडित अनीश कुमार शर्मा ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्तूबर, रविवार सुबह तीन बजकर एक मिनट पर शुरू होगी जो कि अगले दिन 25 अक्तूबर को सुबह पांच बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय आठ बजकर 11 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर 2021 को शाम 6:55 बजे से लेकर 08:51 बजे तक रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...