अनुराग ठाकुर के दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश, भाजपा जीतेगी चारों सीटें- डॉ सुकृत सागर

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर ने शनिबार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के पक्ष में ताबड़तोड़ तीन सभाएं की. अनुराग ठाकुर की सभाओं में भाजपा के कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला. चुनावी प्रचार में पहले से ही आगे चल रही भाजपा अनुराग के दौरे के बाद और अधिक मजबूत दिख रही है|

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने फतेहपुर की जनता से आग्रह किया कि इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को अपना सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत ने कहा कि अनुराग ठाकुर के प्रदेश के दौरे से चुनाव प्रचार में लगे पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है और भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप जी की अगुवाई में चारों सीटें जीतेगी.

डॉ सुकृत ने कहा कि अनुराग ठाकुर प्रदेश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है और उनके आह्वाहन पर युवा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगें.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमकेयर में दवाओं के पैसे मांगने का आरोप, फार्मासिस्ट पर गिरी गाज, जानें क्या हुई कार्रवाई

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में हिमकेयर...

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...