सुजानपुर में हुई ममता शर्मसार, माँ ने झाड़ियों में फेंका नवजात शिशु का भ्रूण,जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

सुजानपुर उपमंडल में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले गांव जाखू सुजानपुर संधोल मुख्य मार्ग पर पर एक नवजात का भ्रूण मिला है। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नवजात शिशु के भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया सुजानपुर संधोल मुख्य मार्ग गांव जाखू के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का भ्रूण पाया गया है। झाड़ियों में नवजात शिशु के भ्रूण की सूचना एक व्यक्ति ने दी है। यह व्यक्ति जब प्रातः दूध लेने के लिए जा रहा था तो मुख्य सड़क पर कुछ कुत्ते झाड़ियों में किसी चीज को खा रहे थे।

पास जाकर देखा तो यह एक नवजात का भ्रूण था। व्यक्ति ने इसकी सूचना थाना सुजानपुर में दी, मौके पर सुजानपुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए नवजात शिशु के भ्रूण को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भेजा है। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता तमाम बातों का पता चलेगा कि यह भ्रूण किसका है चलेगी। उधर सुजानपुर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी के घर में अगर डिलीवरी या फिर किसी नवजात की मौत हुई है। तो इसकी सूचना थाना में दें।

इसके साथ-साथ पुलिस आशा वर्कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों स्वास्थ्य केंद्रों में भी जांच पड़ताल कर रही है।स्वास्थ्य विभाग का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है ताकि पता चल सके यह भ्रूण किसने फेंका है। पुलिस ने आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...