शाहपुर: धनोटू में फंदे पर लटकी मिली महिला,भाई ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप:पति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

उपमंडल शाहपुर के तहत पड़ते धनोटू में एक महिला की मौत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। महिला द्वारा उठाए गए इस कदम पर महिला के भाई ने अपने जीजा पर बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

भाई की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू का शव विति रात घर में ही संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका पाया गया।

इस बारे जब उनके मायके पक्ष को पता चला तो काफी संख्या में लोग कुठेड़ पहुंच गए। मृतिका के भाई राकेश कुमार सपुत्र दासो राम निवासी सिहंवा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन सरला देवी की शादी 2007 में जोगिंद्र सिंह सपुत्र दलीपा राम निवासी कुठेड़ धनोटू के साथ हुई थी,लेकिन शादी के 13-14 वर्ष वित जाने के बाद उन्हें बच्चा नहीं हुआ,जिस कारण उनके पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका का आज धर्मशाला में पोस्टमार्टम होगा।

इस बाबत जब शाहपुर थाना प्रभारी त्रिलोचन राजपूत से बात की तो उन्होंने बताया कि शाहपुर के धनोटू में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रकरण सामने आया है। इस घटना के बाद महिला के भाई द्वारा अपने जीजा पर लगाए गए आरोपों के तहत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना के संबंध में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...