नूरपुर मिनी सचिवालय परिसर में पार्किंग स्थल की खुली नीलामी 14 अक्तूबर को

--Advertisement--

Image

नूरपुर 6 अक्तूबर- देवांश राजपूत

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने जानकारी दी है कि मिनी सचिवालय परिसर में वाहन पार्किंग स्थल को पहली नवंबर,2021 से 30 नवंबर, 2022 तक आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए 14 अक्तूबर(वीरवार) को प्रातः 11 बजे उनके कार्यालय में खुली बोली द्वारा नीलाम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बोली बोलने की प्रक्रिया पचास हज़ार रुपए की न्यूनतम राशि से शुरू होगी। इच्छुक व्यक्ति या ठेकेदार को नीलामी में भाग लेने से पहले दो हज़ार की धरोहर राशि का किसी भी बैंक द्वारा एसडीएम के नाम जारी डिमांड ड्राफ्ट कार्यालय में जमा अनिवार्य होगा।

जोकि असफल बोलीदाता को नीलामी समाप्त होने के पश्चात वापिस लौटा दिया जाएगा। जबकि अधिकतम बोलीदाता को कुल बोली कि 50 प्रतिशत धनराशि दो दिन के भीतर कार्यालय में जमा करवानी होगी, ऐसा न करने की सूरत में उनके द्वारा जमा धरोहर राशि को जब्त करने के साथ बोली अगले सफल बोलीदाता के नाम कर दी जाएगी।

अनिल भारद्वाज ने बताया कि नीलामी में भाग लेने वाला इच्छुक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होने के साथ-साथ स्थानीय निवासी, आयकरदाता होना चाहिए तथा वह किसी भी बैंक द्वारा डिफाल्टर घोषित नहीं होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा वाहनों को खड़ा करने के लिए समय के हिसाब से दरें निर्धारित कर दी गईं हैं |

जिसके तहत दो दोपहिया वाहनों के लिए 10, 20 और 350 रुपए पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त चौपहिया वाहनों के लिए 20, 30 और मासिक 600 रुपए की फीस निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सफल बोलीदाता प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों से अधिक फीस बसूल नहीं कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...