फेसबुक पर दोस्त बनाकर रेप,शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती को बनाया हवस का शिकार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

उपमंडल में एक युवक ने युवती के साथ फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाने के बाद शादी का झांसा देकर आबरू लूट ली। अब आरोपी युवक शादी करने से मुकर गया है। पीडि़ता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस युवती का मेडिकल करवाने की औपचारिकताएं निपटा रही है। पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वर्ष 2019 में आरोपी युवक ने फेसबुक परे फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी। आरोपी की रिकवेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर के माध्यम से चैटिंग करने लगा।

इसी दौरान नवंबर 2019 में वह उसके क्वार्टर में आ पहुंचा। जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी अकसर मोबाइल से बात करता रहा। पीडि़ता का कहना है कि इसी बीच आरोपी ने चंडीगढ़ में नौकरी लगने की बात कही। मगर इस बीच वह अकसर क्वार्टर में आकर शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

आरोपी ने चंडीगढ़ में नौकरी छोड़कर बद्दी में कंपनी ज्वाइन करने के साथ ही उसे भी वहां नौकरी दिलवाने की बात कही। पीडि़ता ने भी आरोपी के साथ बद्दी में नौकरी ज्वाइन कर ली। इस दौरान वह दो महीने तक एक साथ रहे। मगर जब आरोपी से शादी करने की बात की तो वह अपने वादे से मुकर गया।

पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी सलूणी मंयक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...