रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने खोला 26वां पुस्तकालय, 50 प्रतिशत लक्ष्य किया पूरा

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर प्रदेश में राजनेताओं ने शैक्षणिक संस्थान तो बनाए हैं लेकिन उनमें शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान नही दिया गया। यह बात रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा के संस्थापक आईएएस अकिल बक्शी ने कही।

नूरपुर विधानसभा में 26वीं पंचायत में पुस्तकालय खोलने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि उनकी संस्था का लक्ष्य यह है कि कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रहे।

उन्होंने कहा कि नूरपुर विधानसभा की सभी पंचायतों में पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य उनकी संस्था द्वारा रखा गया है जिसके तहत 50 प्रतिशत पुस्तकालय खोल दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जसूर में एक बड़ा पुस्तकालय खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जहाँ ना केवल छात्र पढ़ाई कर सकेंगे बल्कि उन्हें कैरियर काउन्सलिंग भी दी जाएगी।

अकिल बक्शी ने कहा कि वह स्वयं भी आईएएस हैं और उन्होंने भी प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से ही यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी युवाओं को यूपीएससी सहित एचपीपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करेंगे।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर खोले गए पुस्तकालयों में जो भी समस्या आ रही है उनका जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...