किसान मोर्चा की बैठक किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दाता राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

आज किसान मोर्चा की बैठक किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दाता राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ‘बबली’ ने नालागढ़ में किसान मोर्चा की बैठक में मुख्य अतिथि शिरकत की जिसमे नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने बैठ में हिसा लिया।

राज्य में भवन व अन्य निर्माण ने बताया की कार्यों में लगे कामगारों के कल्याण के मकसद से कई प्रभावी योजनाएं उपलब्ध हैं, मगर इसके प्रचार-प्रसार में कमी के कारण कामगार इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

ये योजनाएं कामगारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी दी उन्होंने बताया कि नियुक्ति के 40 दिन के भीतर वो धरातल पर पहुंचकर इस मकसद को सार्थक करने के लिए 38 बैठकें कर चुके हैं।

ये खुलासा, खुद डाॅ. राकेश शर्मा ने बताया बता दें कि डॉ. राकेश इस समय कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के अलावा राज्य के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।और उन्होंने हिमाचल भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की नई योजनाएं क्या क्या उनके बारे में जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि जल्द ही कामगारों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जा रही है, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक कामगारों को मिले। और उन्होंने बोर्ड की क्या खास योजनाएं हैं इसके बारे में जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि कामगारों की बेटियों को शादी के लिए 75 हजार की राशि दी जा रही है। ये राशि पहले 41 हजार थी, अब इसे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा अगर कामगार के घर बेटी का जन्म होता है तो बोर्ड 51 हजार रुपए की एफडीआर उपलब्ध करवाता है।और उन्होनें इस समय लगभग 3 लाख 25 हजार कामगार पंजीकृत हैं। इसे 4 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य है। ये बात भी सही है कि कामगारों को अपने हकों को लेकर जागरूकता नहीं है।

और दिन-रात धरातल पर पहुंच कर योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने का प्रयास कर रहा हूं। और नालागढ़ में इसी सिलसिले में एक दिवसीय दौरे पर आए थे और प्रदेश के हरेक जिला में दौरा कर चुका हूं। और उन्होंने बताया की इस योजना से लाभान्वित होने के लिए केवल 10 रुपए की जमा करवानी होगी लेकीन कुछ लोग पैसे ज्यादा वसूल करते हैं इनसे सावधान रहें।

और प्रवासी मजदूर भी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। मनरेगा में अगर 90 दिन की दिहाड़ी है तो कामगार पंजीकरण करवाकर सुविधा ले सकते हैं। इसमें कोई मनाही नहीं है। बोर्ड का दायरा विस्तृत है, ताकि अधिक से अधिक कामगारों को जीवन की सुरक्षा मिल सके।

बेहतरीन अनुभव रहा है। एक बार सफर के दौरान पाया कि भवन में कुछ कामगार बेहतरीन तरीके से कार्य कर रहे थे। सड़क के किनारे खड़े होकर लकड़ी का कार्य कर रहे इन कामगारों को मौके पर ही पंजीकृत करवाया।

ये वो कामगार होतेे हैं, जो आलीशान भवन तो बनाते हैं, लेकिन अपने जीवन में दो कमरे भी सही तरीके से नहीं बना पाते। महसूस करता हूं कि समाज में एक अहम भूमिका निभाने वाले कामगारों को सरकार द्वारा बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि वो भी जीवन में खुद को सुरक्षित समझ सकें।

-कामगारों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी कई योजना है?पहली से पीएचडी तक अगर कामगार अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं तो बोर्ड द्वारा उन्हें निशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है। इसमें 5 लाख तक की राशि खर्च करने का प्रावधान होता है।

उन्होंने बताया कि जब किसान मोर्चा का बतौर अध्यक्ष कार्यभार संभाला था तो पांच प्राथमिकताएं तय की थी। इसमें बेसहारा पशुओं के कारण किसानों का नुकसान, मंडियों का विकास, कोल्ड स्टोरेज निर्माण, प्राकृतिक खेती व केसर, हींग की खेती को बढ़ावा शामिल था।

और उन्होंने किसान मोर्चा के साथ बात चीत की ओर उनकी समस्याएं सुनी जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया इस मौके पर पदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दविंदर ठाकुर ,नालागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर , हरप्रीत सिंह सैनी, महामंत्री मनोहर ठाकुर , किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दाता राम , टेक चंद चंदेल ,जय प्रकाश, देव राज चंदेल, मोहन सिंह चंदेल, सरवन चंदेल , भुंगर पाल शर्मा, कमल धीमन, धर्म पाल पप्पू, अनिल कुमार अरोड़ा, सूरज विष्ट, बसंत शर्मा, लाल चंद, भारत भनोट, योगेश शर्मा , महेश कुमारशर्मा,ओंकार गुप्ता, राजेन्द्र सिंह राजी ,जीत राम, इंदर सिंह, रिशव शर्मा, कलभूषण शर्मा, मास्टर देवी सिंह, व पार्टी के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...