पंचायत आंवल ठेहडू में मैराथन का आयोजन,अमित राणा ने झटका पहला स्थान

--Advertisement--

Image

भलाड(शिवु ठाकुर ) :

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए और युवाओं को प्रेरित करने के लिए फिट इंडिया मूमेंट के तहत आज बीडीसी मेंबर रमना कुमारी द्वारा 6 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान मंगल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उन्होंने युवाओं को कहा कि नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने के मकसद से ही मैराथन दौड़ की शुरुआत की गई । वहीं नगरोटा सूरियां ब्लॉक के अंतर्गत तीनों पंचायतों आंम्वल पंचायत ठेहडू, कोठी बंडा, ग्राम पंचायत भलाड पंचायत के युवाओं ने बढ़-चढ़कर दौड़ में हिस्सा लिया और युवाओं में जोश और सेना के प्रति लगाव को देखते हुए यह दौड़ लगवाई गई । वहीं बीडीसी रमन कुमारी ने कहा कि ऐसी प्रतिस्पर्धा पहली बार करवाई गई है इनमें युवाओं में काफी उत्साह देखा गया उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के आयोजन करवाएं ताकि गांव के युवाओं में भी खेल के प्रति और देश का नाम चमकाने के लिए प्रोत्साहन मिल सके । अंत में इनाम वितरित किए गए जिसमें प्रथम स्थान अमित राणा को 1100 की पुरस्कार राशि, द्वितीय स्थान मोहित कुमार (800) तृतीय स्थान हर्ष (500) ने हासिल किया।इस मौके पर बीडीसी सदस्य रमना कुमारी, प्रधान मंगल सिंह ,प्रधान केवल सिंह चौहान , पूर्व बीडीसी सदस्य सुभाष शर्मा ,कैप्टन जगदीश राज शर्मा , मदन शर्मा, राजकुमार, सुरेन्द्र सिंह बाबर, सुशील शर्मा,नरेश, शिबू, ज्ञान चंद, संजू, बिकू, सिमी शर्मा, आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...