महाकाल युवक मण्डल भरूपलाहड़ के स्वयंसेवियों ने छेड़ा स्वच्छता अभियान,

--Advertisement--

Image

लंज,निजी संवाददाता

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महाकाल युवा मंडल भरूपलाहड़ ने स्वच्छता अभियान आयोजित किया। जिसमे युवा मण्डल के सदस्यों ने भरूपलाहड़ की सड़क के किनारे उगी झाड़ियों को काट कर सफाई की तथा पीर बाबा मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया।

वहीं युवा मंडल के स्वयंसेवकों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्री जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। तथा इस स्वच्छता अभियान में युवकों के साथ साथ युवतियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।इस दौरान सभी सदस्यों ने क्षेत्र के जागरूक और सक्रिय युवा बल बनाने की कसम खाई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र को एक विकसित बनाने में अपना योगदान देना है। इस मौके पर क्लब के सचिव शक्ति सिंह ने स्वच्छता पर महात्मा गांधी के विचार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्लब सामाजिक कार्यों में भविष्य में भी अपनी भूमिका अदा करेगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर महाकाल युवा मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार, सचिव शक्ति सिंह,उपप्रधान सिकन्दर सहसचिव विनोद कुमार,कोषाध्यक्ष ,हरनाम सिंह पंचायत प्रधान,उपप्रधान भीखम सिंह, चैन सिंह, विवनिश राणा,नरेंद्र कुमार,विजय कुमार,संतोष कुमार,दिनेश,अंकुश,रजिंदर कुमार ,संजय,रिकी चौधरी,आशीष, अलका सहित क्लब के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...