फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने विश्व ह्रदय दिवस पर किया जागरूक, ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने दिल को स्वस्थ रखने के दिए टिप्स

--Advertisement--

Image

रखें दिल को तंदुरूस्त, समय पर लें डाॅक्टरी परामर्श, नगरपालिका मैदान कांगड़ा से फोर्टिस परिसर तक किया पैदल मार्च

स्टाफ, रिपोर्ट 

फोर्टिस कांगड़ा ने रोटरी क्लब कांगड़ा के साथ विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य पर नगरपालिका मैदान कांगड़ा से लेकर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा तक पैदल मार्च कर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने खासकर अपने दिल को तंदुरूस्त रखने का पैगाम दिया।

साथ ही फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन, प्रशासनिक प्रबंधक गगन शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अनिल कायस्था, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ सय्यद अहमद एवं डाॅ निखिल ने ह्रदय रोगों एवं उनसे बचाव पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्रातःकालिन सैर बहुत ही फायदेमंद है इसके अलावा हैल्दी डाइट लेना आवश्यक है।

इस पैदल मार्च में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, रोटरी क्लब के प्रजिडेंट जीवनज्योति कोहली, सेक्रेटरी विशाल शर्मा, प्रसांत वसिन, देवेंद्र कोहली, राजीव धवन, सुनील डोगरा, डाॅ संगीत वर्मा, इंद्रदीप सचदेवा एवं अश्वनी गुलेरिया ने भाग लिया।

डाॅ सय्यद ने बताया कि अगर किसी को दिल के दौरे के बहुत से लक्ष्ण होते हैं, लेकिन सबसे जरूरी इन लक्ष्णों को पहचान कर जल्द से जल्द डाॅक्टरी परामर्श लेना। क्योंकि ह्दय रोगी उपचार के लिए डाॅक्टरी परामर्श में जितनी देरी करेगा, यह उतना ही अधिक घातक होता जाएगा।

साथ ही डाॅ निखिल ने कहा कि दिल के गंभीर रोगों से बचने के लिए समय-समय पर अपने दिल की जांच करवाएं, क्योंकि समय पर करवाई गई जांच से आपके दिल एवं नसों में आ रही ब्लाॅकेज को दवाई एवं फिजीकल एक्टिविटी से दूर किया जा सकता है।

फोर्टिस के कार्डियोलाॅजिस्ट्स ने कहा कि दिल की बीमारी से बचने एवं उसकी रोकथाम का एकमात्र उपाय समय पर इसकी जांच करवाना है। इसी के मद्देनजर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य पर एक हार्ट पैकेज लांच किया है, जिसमें अपके दिल की संपूर्ण जांच बहुत किफायती दर पर उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...

शिमला-ठियोग मार्ग पर अनियंत्रित होकर नाली में फंसी निजी बस, टला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला से ठियोग जा रही एक निजी...